Top News

हाथरस- थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव बिसाना में दूध के रूपये मांगने पर दबंगों ने महिला सहित दो लोगों को पीटा

हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव बिसाना में दूध के रूपये मांगने पर एक परिवार के तीन लोगों को दबंग ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। जहां पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बिसाना निवासी टिन्कू पुत्र मुकुल सिंह, ख्यालीराम पुत्र मुकुल सिंह, नीतू देवी पत्नी ख्यालीराम को गांव के ही दबंग के परिजनों ने दूध के रूपये मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वही पुलिस ने सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण बागला जिला अस्पताल में कराया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने