Top News

हाथरस- टाटा मैजिक ने तोड़ा रेलवे फाटक, लगा जाम

हाथरस। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे तालाब चैराहे का फाटक ट्रेन आने के लिये गेटमैन फाटक लगा रहा था कि एक टाटा मैजिक चालक ने फाटक को तोड़ दिया जिससे तालाब चैराहे पर जाम की स्थित बिगड़ गई। और धीरे-घीरे तालाब चैराहे पर भीषण जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिये टैªफिक पुलिस के पसीने छूट गये। फाटक तोड़ने की जानकारी मैटमेन ने तत्काल जानकारी दी और सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे जीआरपी पुलिस आ गई। जहां टाटा मैजिक चालक को देखा तो वह निकल गया। रेलवे कर्मचारी द्वारा फाटक को दोपहर तक ठीक करा पाये। फाटक खराब होने से शहर भर में जाम की स्थित पूरे दिन रही। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने