Top News

हाथरस- गुड़गांव से चोरी की गई एलसीडी के सहित आरोपी दबोचा

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने बीती रात्रि को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़े गये युवक की निशानदेही पर लाखों रूपये कीमत की चेारी की एलसीडी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
उक्त मामले का खुलासा करते हुये एसओ केपी सिंह ने बताया कि बीती रात्रि को चैकिंग  गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागला कालेज रोड से पकड़े गये युवक ने जहां अपना नाम मोहित पुत्र संदीप निवासी गांव टीकरी कलां सिकन्द्राराऊ बताया है, वहीं उसने चोरी की घटना का इकबाल करते हुये उसकी निशानदेही पर चोरी की 6 एलसीडी लाखों रूपये की बरामद की गई हैं। एसओ के मुताबिक आरोपी पहले गुड़गांव में ड्राइविंग करता था और वहीं से एलसीडी को चोरी करके लाया था। जहां आरोपी युवक की निशानदेही पर आरोपी के घर से माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओ के.पी सिंह, एसआई मोहित राणा, जितेन्द्र, पंकज, विनोद, भीकम सिंह आदि पुलिसकर्मी ने सफलता हासिल की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने