Top News

हाथरस- खाद्य विभाग की टीम द्वारा गुटखा तम्बाकू दुकानों पर की गई छापेमारी, सैम्पल भरे, छापामार कार्यवाही से दुकानदारों में भारी खलबली

हाथरस। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुटखा तम्बाकू पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद निकोटिन युक्त गुटखा व तम्बाकू की बाजारों में बिक्री किये जाने को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर आज जिला खाद्य विभाग की टीम द्वारा शहर में कई स्थानों पर गुटखा के स्टाॅकिस्टों पर छापेमारी की गई और गुटखा के सैम्पल भरे गये हैं। छापामार कार्यवाही से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई।
जिलाधिकारी के आदेश पर आज जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा नजिहाई बाजार में माहेश्वरी तम्बाकू स्टोर से प्रधान, राजश्री व विमल पान मसाला के सैम्पल भरे गये हैं जबकि टीम ने बास मण्डी स्थित आर.के. एजेंसी से रजनीगंधा का सैम्पल भरा है तथा टीम को यहां पर बौन कम्पनी के करीब 15 कार्टून बिस्कुट एक्सपायर भी मिले जिन्हें मौके पर खत्म करा दिया गया।
खाद्य विभाग की टीम ने उक्त स्थानों के अलावा कई अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की है और तम्बाकू व पान मसाला के सैम्पल भरे हैं। उक्त छापामार कार्यवाही के बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुटखा को प्रतिबंधित कर दिया गया है और उसी आदेश के अनुपालन में निकोटिन युक्त पान मसाला बेचे जाने की शिकायतें होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर छापेमारी की जा रही है।
उक्त छापामार टीम में जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह, पंकज वर्मा, महावीर सिंह प्रेमी, गजराज सिंह, राकेश कुमार, मुनेन्द्र सिंह राणा आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने