Top News

हाथरस- बागला संयुक्त जिला अस्पताल में 3 दिनों से भर्ती बुखार से पीडित युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। बागला संयुक्त जिला अस्पताल में 3 दिनों से भर्ती बुखार से पीडित व्यक्ति की आज मौत हो गई और घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मेवा निवासी करीब 40 वर्षीय संतोष पुत्र रामखिलाडी को बुखार आने पर बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा उसकी उपचार के दौरान ही आज मौत हो गई। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और उनके करूण क्रन्दन से उनका बुरा हाल था। इस समय फैले वायरल बुखार से घर-घर जहां लोग परेशान हैं वहीं बुखार से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने