Top News

हाथरस- सरक्यूलर रोड स्थित सेठ जी का तबेला में मंदबुद्धि युवक ने घर में लगायी आग, क्षेत्र में भारी हडकम्प

हाथरस। शहर के सरक्यूलर रोड स्थित सेठ जी का तबेला में गुरूवार को एक मंदबुद्धि युवक ने अपने घर में ही आग लगा ली जिससे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और लोगों की भीड लग गई तथा फायर बिग्रेड की गाडी भी पहुंच गई।
सरक्यूलर रोड स्थित सेठ जी का तबेला में एक मां-बेटा रहते हैं और बेटा थोडा मंदबुद्धि बताया जाता है तथा उसकी मां किसी काम से बाजार चली गई और इसी दौरान उक्त युवक श्रीकृष्ण पुत्र बालकिशन ने घर में किसी प्रकार आग लगा ली जिससे घर का सामान जल गया और भारी नुकसान हो गया। आग की खबर से हडकम्प मच गया और लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडी भी पहुंच गई और आग को बुझाया। आग से घर का काफी सामान जल गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने