Top News

हाथरस- सभासद पति पर ट्रांसपोर्टर से चैथ मांगने का आरोप, कोतवाली में ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने दी तहरीर

हाथरस। शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारी से चैथ मांगने का आरोप सभासद पति पर लगा है और इस मामले को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आज सुबह काफी हंगामा हो गया और लोगों की भीड लग गई तथा पुलिस भी पहुंच गई वहीं सभासद पति का आरोप है कि आरोप गलत है और वह सफाई कराने गये थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है।
कोतवाली सदर में आज रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु दी तहरीर में प्रमुख ट्रंासपोर्ट कारोबारी अनुरोध शर्मा निवासी शर्मा ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन बस स्टैण्ड ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आज सुबह वह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे तभी सभासद पति विनोद प्रेमी अपने साथियों सहित आये और उन्हें गालियां देते हुए ट्रांसपोर्ट में अन्दर घुस आये और उनसे गाली देने की मना की तो उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट यहां करनी है तो उन्हें चैथ में 5 हजार रूपये देने होंगे। तहरीर में आरोप है कि उन्होंने कहा कि इस माह के 5 हजार रूपये अभी दें और मना करने पर वह मारने-पीटने पर आमादा हो गये लेकिन उनके भाई दीपक शर्मा, सभासद प्रशांत, राजेन्द्र कुमार आदि आ गये और उन्हें बचाया तथा उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
दूसरे पक्ष से सभासद पति विनोद प्रेमी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वार्ड 17 की सभा के प्रतिनिधि हैं और आज वह शर्मा ट्रांसपोर्ट के सामने नाले की सफाई सफाई नायक अनिल व पटेल के साथ करा रहे थे और तभी अनुरोध शर्मा व प्रशांत शर्मा आये और नाला सफाई नहीं होने की बात कही तथा गाली गलौज भी की। विनोद प्रेमी ने उक्त लोगों पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने