Top News

शारदीय नवरात्र में शहर श्रद्वा में डूबा , देवी मन्दिरों पर लगी भक्तों की भीड़

हाथरस। शारदीय नवरात्र के स्कंदमाता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शहर के शक्तिपीठों पर श्रद्वा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही घंटे घड़ियालों की आवाज गूंजने लगी थी।
मंा दुर्गा के पांचवें  स्वरूप स्कंदमाता का नाम है। स्कंदमाता अपने भक्त को मोक्ष प्रदान करती है। चाहे जितनी भी बड़ा पापी क्यों ना हो अगर वह मां के शरण में पहुंचता है तो मां उसे भी अपने प्रेम के आचंल से ढक लेती है। मां अपने भक्तों के सारे दोष और पाप को दूर कर देती है। देवी भक्त जयकारों लगाते हुये पूजा का थाल व दूध-जल का लोटा लिये विभिन्न मन्दिरों पर शक्तिपीठों की ओर प्रस्थान करते नजर आये। रमनपुर स्थित चामुण्डा देवी, बौहरे वाली देवी, चामड़ गेट चामुण्डा देवी, हाथरसी देवी, मशानी देवी, बिसाना स्थित तारागढ वाली मां, सहपऊ स्थित भद्रकाली देवी, कादरबाद वाली देवी, सादाबाद स्थित अटाकी देवी, मुरसान स्थित पीपल वाली देवी, सासनी स्थित कंकाली देवी मन्दिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होेने ही दूधिया रोशनी में नहायें देवी मन्दिर आस्था का केन्द्र बने हुये है। तो वही पुलिस प्रशासन भी रामनवमी के लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शान्ति व्यवस्था को देखते हुये जनपद के सभी देवी मन्दिरों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया जायेगा। वही रमनपुर स्थित चामुण्डा देवी पर आर्चाय पंकज शास्त्री के संयोजन में हवन यज्ञ कराया जा रहा है। जिसमें शहर में शांति व अमन चैन की दुआ मांगी गई। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने