हाथरस। शहर के लोहट बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान में बीती रात्रि को अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया और घटना की खबर से हडकम्प मच गया तथा फायार बिग्रेड की गाडी भी पहुंच गई।बताया जाता है अलीगढ रोड स्थित गांधी पार्क चित्रगुप्त नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार वर्मा सर्राफ पुत्र ओमप्रकाश वर्मा की लोहट बाजार में ओमप्रकाश सुरेन्द्र कुमार सर्राफ के नाम से ज्वैलर्स की दुकान हैं जिसमें बीती रात्रि को अचानक आग लग गई और रात को जब लोगों ने आग की लपटें व धुंआ दुकानों से निकलता देखा तो हडकम्प मच गया और लोगों ने तत्काल सूचना दुकान मालिक व फायर बिग्रेड को दी जिस पर फायर बिग्रेड व लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाकर बुझाया। लेकिन तब तक सब राख हो चुका था।
आग से दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रूपये की नगदी, एसी, टीवी, फर्नीचर, काउण्टर आदि सामान जल गया तथा नुकसान का आंकलन लाखों रूपये में में किया जा रहा है। आग लगने का कारण विद्युत शाॅट सर्किट से माना जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।