Top News

हाथरस- गांव कोठी बढार में सासंद ने किया गांव का भ्रमण, सुनी समस्यायें, श्रीमद भागवत कथा में लिया भाग

हाथरस। हाथरस सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने सादाबाद क्षेत्र के गाॅवों में पहुॅच कर जन सम्पर्क किया और साथ ही गाॅव कोठी बढ़ार में कालीचरन जी एवं अन्य ग्रामीणजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भाग लिया जहाॅ आयोजकों द्वारा सांसद का भव्य स्वागत किया गया। श्रीमद भागवत में कथावाचक श्री महावीर शास्त्री जी द्वारा ज्ञान की अमृत वर्षा की गयी।
   इस अवसर पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों (भागवत कथा) से धार्मिक व आध्यात्मिक अध्ययन की प्राप्ति होती है, इन विचारों को हमें अपने जीवन में लाना चाहिये  और हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देनी चाहिये।
तत्पश्चात सांसद द्वारा ग्राम-कोठी बढार में जनसम्पर्क किया गया, जनसम्पर्क में ग्रामीणजनों ने सांसद को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा सांसद द्वारा ग्रामीणजनों की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया साथ ही उक्त गाॅव में सांसद द्वारा अपनी निधि से सोलर लाइट लगवाने की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर सांसद के साथ उपस्थित लोगों में डा0. महेन्द्र पाल शर्मा सांसद प्रतिनिधि, मुकेश पौरूष सासंद प्रतिनिधि, मिठ्ठूलाल नेताजी, राजेन्द्र गौतम, हेमन्त गौतम, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, प्रभात पचैरी, सत्यवीर दिवाकर, बनवारी लाल, प्रदीप कुमार, डा0. हकीम सिंह, बालकिशन, विवेक बाबू, डा0.राजा कपूर, सतीश चन्द्र आदि मौजूद थे !

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने