हाथरस। शहर को संवारने में लगी संस्था इण्डिया शाइनिंग मिशन ने आज बौहरे वाली देवी मन्दिर पर स्वच्छता अभियान व जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें मिशन के योद्धाओं ने साफ सफाई की और दीवारों पर स्वच्छता संदेश की पेंटिग भी बनाई।
प्रत्येक रविवार की भांति आज सुबह भी इण्डिया शाइनिंग मिशन ने बौहरे वाली देवी पर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें मिशन के योद्धाओं द्वारा वहॉ के राहगीरों व निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। तथा दीवालों पर स्वच्छता संदेश हेतु पेंटिंग भी बनाई गयी। इण्डिया शाइनिंग मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने कहा कि शहर में गन्दगी के हालात बढ़ते जा रहे हैं। हम सभी को मिलकर शहर में गन्दगी जैसी समस्या को खत्म करना होगा। कार्यक्रम के बाद मिशन की टीम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉली मौहोर जी के आवास पर पहुॅची। और मिशन के मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने नगर पालिका चेयरमेन पति व प्रतिनिधि वासुदेव माहौर जी को शहर में व्याप्त गन्दगी से अवगत कराया। चेयरमेन प्रतिनिधि ने मिशन को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता सिंघल, ऋषि सिसोदिया, विशाल पचैरी, अजीत जौदान, आकाश सिसोदिया, ज्ञानी सिसोदिया, मनोज उपाध्याय, अजय गोस्वामी, अमन शर्मा, चिराग शर्मा, मनीश वर्मा, जतिन बब्बू आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।