Top News

हाथरस- मुरसान रोड़ पर चलती मैजिक में लगी आग, गाड़ी में रखे कंबल जलकर हुये राख

हाथरस।  मुरसान रोड़ पर रविवार की दोपहर मुरसान दुलारी चैकी के निकट छोटा मैजिक टैम्पो में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया और मैजिक में आग की जानकारी मिलते ही मैजिक चालक गाड़ी पर सड़क पर छोड़ कर भाग गया। और उसने आसपास के लोगों से आग पर काबू पाने के लिये मदद मांगी पर आसपास पानी न होने पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जहां घटना के कुछ देर बाद पहुची पुलिस तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई।
बताते है कि हाथरस की ओर से राजस्थान मैजिक में कम्बर भरकर ले जा रहा था कि रविवार की दोपहर करीब 3-4 बजे अचानक गाड़ी में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने से मथुरा हाथरस रोड़ पर दोनों तरफ से गाड़ी पुलिस द्वारा रोक दी गई गाड़ी को पुलिस द्वारा घटना स्थल से हटाया गया और उसे थाने लेकर चली गयी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने