Top News

हाथरस- अलीगढ रोड पर टक्कर से घायल जलेसर रोड स्थित गांव नगला खान निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत

हाथरस। गत करीब 6 दिन पूर्व अलीगढ रोड पर टक्कर से घायल व्यक्ति की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव नगला खान निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र बाबूलाल गत 01 अक्टूबर को अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी बहिन के यहां गांव सठिया जा रहे थे तभी रास्ते में अलीगढ रोड पर पराग डेयरी के पास उन्हें एक ट्रकों कार ने सामने से रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये और उन्हें उपचार हेतु अलीगढ़ ले जाया गया जहां से उसे कल आगरा रैफर किया गया और आगरा ले जाते समय बीती रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। परिजनों के अनुसार बताया कि मृतक युवक बेहद गरीब परिवार से है उनकी देा बेटी व एक बेटा है। उसके परिवार का पालन पौषण करने वाला कोई नही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने