Top News

हाथरस/सासनी- गांव गोपालपुर भोजगढ़ी में कब्रिस्तान में अतिक्रमणए फैल रही गंदगी

हाथरस/सासनी। तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर भोजगढ़ी में स्थित कब्रिस्तान में दबंगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण कर दिया गया है। जिसे लेकर गांव के हनीफ ने अतिक्रमण हटवाने हेतु कोतवाली एवं डीएम से शिकायत की है।
गुरुवार को प्रेषित शिकायत में हनीफ ने कहा है कि गांव के दबंगों ने कब्रिस्तान में कब्जा कर वहां अपने बुर्जी बिटौरा आदि रख लिए है। वहीं अपने पशुओं को बांधते हैं। जिससे कब्रिस्तान में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम तथा कोतवाली पुलिस से कब्रिस्तान में फैल रही गंदगी और हो रहे अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने