Top News

हाथरस/सासनी- कस्बा के एक कन्या विद्यालय में फर्जी तरीके से ली नौकरी अब हो रही फजीहत

हाथरस/सासनी। कस्बा के एक कन्या विद्यालय में एक व्यक्ति द्वारा लिपिक पद के लिए फर्जी जाति दिखाकर नौकरी ले ली। जब जांच आई तो नौकरी बचाने के लाले पड़ गये। अब लिपिक अपनी नौकरी बचाने के प्रयास में जुटा है। वहीं स्कूल प्रशासन भी लिपिक को बचाने में भरकस प्रयास कर रहा है।
बता दें कि लिपिक सामान्य जाति का है। इस विद्यालय में तीन लिपिक की जगह खाली थी। मगर यहां चैथे लिपिक की भर्ती कर ली गई। लिपिक भर्ती के लिए स्वयं को अनुसूचित जाति का बताया। मगर जब नौकरी पक्की हो गई तो दस्तावेजों में से अनुसूचित जाति को हटाकर सामान्य जाति कर दिया गया। वहीं एक अन्य सामान्य वर्ग के व्यक्ति को अल्पकालिक सहायक लिपिक के रुप में नियुक्त कर दिया गया। दूसरी ओर आरटीआई से मांगी जांच में पता चला है कि विद्यालय प्रशासन ने अल्पकालिक सहायक को मात्र अड़तालीस घंटे में लिपिक पद पर तैनात कर दिया। जब कि यह लिपिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। अब इसकी नियुक्ति प्रधान लिपिक के रुप में कर दी गई है। साथ ही भर्ती की अलग-अलग तीन तारीखें बताई गई है। सूत्रों से पता चला है कि विद्यालय में अनुसूचित जाति के लिए लिपिक पद रिक्त था। मगर विद्यालय प्रशासन और अधिकारियों की मिलीभगत से सामान्य वर्ग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रधान लिपिक की कुर्सी पर बैठा दिया है। विद्यालय प्रबंधक से जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी बात का जबाव देने से इंकार कर दिया। आरटीआई की जांच में तथ्य सामने आए हैं कि प्रधान लिपिक के पिता विद्यालय में प्रधान लिपिक थे। उन्हीं की मिलीभगत से कथित लिपिक को थोड़े समय के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किया गया था। मगर कथित कर्मचारी को विद्यालय प्रशासन व प्रधानाचार्या द्वारा फर्जी तरीके से प्रोन्नत कर वेतन आहरण की कार्रवाई शुरु कर दी। इसकी जानकारी आरटीआई में आने के बाद अब लिपिक अपनी नौकरी बचाने के प्रयास में विद्यालय प्रशासन की शरण पाए हुए है। जहां विद्यालय प्रशासन उसे बचाने का पूर्ण प्रयास कर रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने