हाथरस/सासनी। गत वर्ष हुई अति ओलावृष्टि के कारण हुई तबाही को लेकर किसान आज भी परेशान हैं। कई किसान तो कर्ज के बोझतले दबे हुए हैं। मगर सरकार द्वारा कुछ ही लोगों को मुआवजा देकर बाकी किसानों के नाम ठंडे बस्ते में डाल दिए है। इसी मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने तहसील परिसर के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें मुआवजे के अलावा विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री, कृषि मंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
गुरुवार को तहसील के द्वार पर किसानों द्वारा किए गये धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम ओमवीर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि तहसील क्षेत्र के अधिकतर किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को अरोप है कि अधिकारियों ने नेताओं के दबाव में आकर अपनी पहचान के किसानों को मुआवजे के चैक दिला दिए गये है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण तथा कोल्ड स्टोरेज में भाड़ा निर्धारित कराने एवं गांव सहजपुरा के मार्ग को सुधरवाने की मांग की। साथ ही भारतीय किसानों का कर्जा माफ तथा निजी नलकूप पर सब्सिडी भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक में दो दशक से अधिक संघर्षरत किसान नेताओं को पद्मश्री एवं यश भारती सम्मान दिलाए जाने सासनी ब्लाक के गांव नगला केहरिया में चकरोड ठीक कराने तथा सिंचाई हेतु समुचित मात्रा में पर्याप्त वोल्टेज एवं सरकारी नलकूपों को नये कनैक्शन दिए जाएं। इसके अलावा भूमिहीन किसानों को कम से कम पांच हजार रुपये पेंशन दी जाए। ग्रामीण अंचलों में जर्जर पड़े विद्युत तारों और लाइनों को ठीक कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, ठा. उमाशंरक सिंह, रामबाबू सिंह चैहान, वीरेन्द्र तोमर, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।