Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, घायल

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कस्बा में पुरानी रंजिश के चलते बाजार करने जा रहे युवक पर कल देर शाम नामजद लोगों ने हमला बोलकर जहां गम्भीर रूप से घायल कर दिया वहीं चाकू से प्रहार कर लहूलूहान कर दिया।
कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी सोएब पुत्र असगर कल देर शाम कस्बा में बाजार करने जा रहा था तभी उसे रास्ते में नामजद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पकड लिया और उसकी पहले जमकर धुनाई की वहीं फिर उस पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और आरोपी भाग जाने में सफल रहे। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में अख्तर, राशिद, नाजिम, आकिब व शाकिब के खिलाफ दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने घायल को उपचार हेतु भिजवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने