Top News

हाथरस- मथुरा से बरेली जा रही रोडवेज बस हाथरस जक्शंन के गांव नगला तजना पर पलटी, हादसेें में 20 यात्री हुये घायल

हाथरस।  मथुरा से बरेली जा रही मथुरा डिपो की एक रोडवेज बस बीती रात्रि को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित गांव नगला तजना के पास अनियंत्रित होकर एक गढ्ढे में पलट गई जिससे बस में सवार द
र्जनों यात्रियों में भारी कोहराम मच गया और इस हादसे में करीब 20 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक मथुरा डिपो की एक रोडवेज बस बीती रात्रि को दर्जनों यात्रियों को लेकर मथुरा से बरेली जा रही थी और थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित गांव नगला तजना के पास शायद बस चालक को आज त
डके करीब 3 बजे नींद की झप्पी आ जाने से उसका बस से नियंत्रण हट गया और बस गढ्ढे में जाकर पलट गई। घटना की खबर से जहां भारी हडकम्प मच गया वहीं बस में सवार यात्रियों में भी भारी चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण दौड पडे और बस में सवार यात्रियों को जैसे तैसे बाहर निकाला तथा सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई और बस यात्रियों को गम्भीर हालत में उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त हादसे में करीब 20 यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य तमाम यात्री चोटिल हो गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने