Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा में खाना बनाते वक्त गैस सिलेण्डर में लगी आग, मां बेटी झुलसकर गम्भीर रूप से घायल, बागला अस्पताल में भर्ती

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा में आज एक परिवार में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में उस वक्त भारी अफरा तफरी मच गई जब एक गैस सिलेण्डर में आग लग गई और मां-बेटी आग से झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा में आज करीब 35 वर्षीय श्रीमती सोमवती पत्नी गजेन्द्र सिंह के बेटे का जन्मदिन होने पर घर में उत्साह व खुशी का माहौल था और सुबह जब सोमवती खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने को आग जलायी तो लीक हो रहे गैस सिलेण्डर ने आग पकड ली और सिलेण्डर में आग लग गई जिससे घर में चीख पुकार मच गई और आग बुझाने के प्रयास में सोमवती व इनकी 15 वर्षीय बेटी रेनू दोनों आग से झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
घायल मां-बेटी को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है और जन्मदिन की खुशी में घर में चल रहीं सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। सिलेण्डर में लगी आग पर ग्रामीणों ने जैसे तैसे काबू पाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने