Top News

हाथरस- मीतई बाईपास के निकट सिफ्ट गाड़ी पलटी, परिवार के मुखिया की मौत, चार घायल, अलीगढ से फिरोजाबाद जा रहा था परिवार

हाथरस। सोमवार की दोपहर आगरा रोड़ स्थित मीतई के निकट बाईपास पर अलीगढ से फिरोजाबाद लौटे रहे एक पूरे परिवार की सिफ्ट गाड़ी अचानक पलट गई जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गये और एक की मौके पर मौत हो गये जिन्हे रहगीरों की मदद व 108 एम्बूलेंस के जरिये जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा के लिये रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चन्दपा क्षेत्र के मीतई के निकट बाईपास पर सोमवार की दोपहर अलीगढ से लौट कर फिरोजाबाद जा रहे सिफ्ट गाड़ी अचानक बाईपास पर लटल गई जिसमें सवार 12 वर्षीय उजमा पुत्री उबेश, 15 वर्षीय नौरीन पुत्री उबेश, 40 वर्षीय नजमा पत्नी उबेश, 3 वर्षीय माइसा पुत्री उबेश निवासीगण याकुम कमाल स्टेशन रोड़ नई बस्ती फिरोजाबाद 42 वर्षीय उबेश पुत्र साहबुददीन की मौके पर मौत हो गई। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और घटना की सूचना पाकर मौके पर आसपास के रिस्तेदार आ गये। वही घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में पुलिस आ गयी जहां पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। तो वही चिकित्सकों ने सभी घायलों को आगरा के लिये रैफर कर दिया गया। घायलों ने दी जानकारी कि हम सभी अलीगढ अपनी रिस्तेदारी से लौट कर सादाबाद होते हुये फिरोजाबाद जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे थाने भिजवा दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने