हाथरस/सिकंदराराऊ। जनपद व नगर में दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के त्यौहार हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम के साथ मनाये गये। घर-घर में गणेश लक्ष्मी का पूजन हुआ वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी व्यापारियों ने पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि एंव वैभव की कामना की। महंगाई के इस दौर में भी लोगों ने जमकर पटाखे फोडे और आतिशबाजी चलाई। दीवाली की रात बाजारों में खासी रौनक रही। मिठाई एवं आतिशबाजी खरीदने वालों की भीड देर रात तक जमी रही। चायनीज झालरों की भी जमकर खरीददारी की गयी। जिसके चलते शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी से नगर जगमगा उठा। वहीं गुरूवार को सुबह महिलाओं ने स्याहू की पूजा की जब कि शाम को गोवर्धन पूजा की गयी तथा जगह-जगह अन्नकूट का आयोजन किया गया। गोबर से जगह-जगह गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बना कर मनोहारी श्रंगार किया गया।
दीवाली पर हुई आतिशबाजी के चलते दीवाली की पूरी रात पटाखों का शोर सुनाई देता रहा। हालांकि महंगाई के बाबजूद इस बार भी पटाखों का शोर खूब सुनाई दिया। दीवाली के त्योहार के दूसरे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना पूर्ण आस्था एवं भक्ति भाव से की गयी। देवालयों में भी इस अवसर पर अन्नकूट एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भजन कीर्तन के कारण भक्ति की बयार बहती नजर आई। अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमडी। वहीं घरों में भी गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बना कर उनकी पूजा की गयी। मौहल्ला ब्राहमणपुरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीगोवर्धन महाराज की प्रतिमा तैयार कर उसकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी। श्रीगोवर्धन महाराज घर-घर बनाये गये और देर शाम पूजन किया गया। शहर के गौशाला में श्रीगोवर्धन महाराज का मेले का आयोजन किया गया जहां गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई गये और गोवर्धन महाराज के भव्य श्रंगार किया गया जहां भक्तों ने दर्शन कर परिक्रमा लगाई।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।