Top News

हाथरस- सांसद राजेश दिवाकर पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से अनुसूचित मोर्चा में रोष

हाथरस। हाथरस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेश कुमार दिवाकर के खिलाफ पार्टी के ही कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया व फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी से भाजपा अनुसूचित मोर्चा में भारी आक्रोश है और भाजपाईयों के कृत्य की घोर निन्दा करते हुए बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। भाजपा में खेमेबाजी अब चरम की ओर अग्रसर है।
उक्त मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक आज अलीगढ रोड पर एक रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकप्रिय सांसद राजेश कुमार दिवाकर पर जातिसूचक शब्द धोबी लिखकर अपमानित करने की गरज से सामन्ती प्रवृत्ति के राॅकी चैहान व चन्द्रशेखर रावल द्वारा व्हाटसप व फेसबुक पर टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया तथा अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि को गुलाम बनाकर रखने की उनकी प्रवृत्ति की घोर निन्दा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद को पार्टी विरोधी बताकर एक जिले के आला अधिकारी के नेतृत्व में सांसद की छवि का धूमिल करने का प्रयास किया है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य घोर निन्दनीय है और अनुसूचित जाति का अपमान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राॅकी चैहान जिले के आला अधिकारी की सुरक्षा में उनकी बंदूक लेकर सुरक्षा गार्ड के रूप में चलते हैं जो कि पूर्णतः अवैधानिक है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अपमान भाजपा अनुसूचित मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही कराये जाने की मांग की।
बैठक में नारायनलाल, विनोद चैधरी, रविदास, राकेश कुमार, नन्दकुमार निमेष, रामजीलाल, सूरज कुमार, ज्वाला प्रसाद दिवाकर, महीपाल दिवाकर, विवेक भारती, अमरपाल, रत्नेश चटर्जी, बबलू हंसमुख आदि भाजपाई मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने