Top News

हाथरस- जिले में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर पांच और मरीजों की मौत

हाथरस : डेंगू और चिकनगुनिया अपने जिले में भी कहर बरपा रहा है। पुरिदलनगर, हसायन, सिकन्दराराऊ और सादाबाद के मई क्षेत्र के आठ गांवों में घर-घर चारपाई बिछी हुई है। गुरुवार को पांच और मरीजों की मौत हो जाने से जिले में अब तब बुखार से दस लोगों की जान जा चुकी है। आगरा में उपचार करा रहे कई लोगों को डेंगू बताया गया है मगर जिले का स्वास्थ्य विभाग डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप से ही इनकार कर रहा है।


पुरदिलनगर कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में बुखार का भयंकर प्रकोप है। मोहल्ला ललिता गेट निवासी अवधेश का 6 वर्षीय पुत्र विशाल एवं पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह की भाभी शांति देवी (50) पत्नी संतोष कुशवाह की मृत्यु गुरुवार को बुखार से मौत हो गई। ग्राम रायपुर में सोनू पुत्र साजिद (तीन वर्ष) अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल आया था। एक दिन के बुखार में ही उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। गांव नगला उदैया में अमरवती (25) पत्नी मनोज कुमार की मृत्यु भी बुखार के चलते बताई गई है। क्षेत्र के गांवों में घर-घर में चारपाई बिछी हुई है। कस्बे में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की लम्बी कतारें रहती हैं। चंचल पुत्री सचिन एवं सुन्दरी पत्नी भगवान ¨सह निवासी गढ़ पुरदिलनगर बुखार से पीड़ित हैं। पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह ने जिलाधिकारी से इलाके में फॉ¨गग कराने की मांग की है।

सादाबाद क्षेत्र में भी बुखार के प्रकोप से लोग कराह रहे हैं। मई क्षेत्र के सभी आठ गांवों में बुखार के चलते घर-घर चारपाई पड़ी हुई है। कुछ मरीजों को आगरा के चिकित्सकों ने डेंगू पीड़ित बताया है। बिसावर के गांव नगला छत्ती, विधिपुर, बिसावर, गढ़उमराव, विलारा के बाद अब मई क्षेत्र के गांव चिरावली, बघैना, नौपुरा के अलावा मिढ़ावली के गांवों में भी हड्डी तोड़ बुखार ने घेरा डाल दिया है, जिसके कारण मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लोग झोलाछाप चिकित्सकों के यहां उपचार कराने को मजबूर हैं। सक्षम परिवार अपना इलाज आगरा के चिकित्सकों से करा रहे हैं। दो दिन पूर्व कुरसण्डा क्षेत्र के एक गांव में बुखार के कारण एक महिला दम तोड़ चुकी है। वहीं गांव चिरावली का दस वर्षीय बच्चा सुमित पुत्र मुनेश, जिसे बुखार आने के बाद परिजनों ने आगरा के चिकित्सकों को दिखाया, जहां उसकी टे¨स्टग होने के बाद उसे डेंगू बताया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। सुमित का भाई अमित भी बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने