हाथरस- काग्रेंस बूथ कमेटी की बैठक 29 जुलाई को लखनऊ में, बूथ लेबिल के कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी होंगे रूबरू

हाथरस। लखनऊ में 29 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बूथ लेबिल के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और कांग्रेसियों से चर्चा कर उ. प्र. में कांग्रेस को नई दिशा प्रदान करेंगे।
शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादत्य ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उ.प्र. में नई टीम पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत कर प्रदेश को 27 साल के जंगलराज से मुक्त करायेगी। अब वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी। विक्रमादित्य ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों से अवगत कराते हुये कहा कि प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष 5 लोगों व 2 पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पहुंचने के लिये 28 जुलाई की रात्रि को 9 बजे राधाकृष्ण कृपा भवन पर उपस्थित हों।
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष कृपेन्द्र सिंह चैहान की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में अविनाश पचैरी, एन.पी. पिप्पल, जयशंकर पाराशर, सत्यप्रकाश रंगीला, पन्नालाल, गिर्राजसिंह गहलौत, मधुर मनोहर शर्मा, आर. के. राजू, छीतरमल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनुज कुमार संत, भूपेन्द्र सिंह वर्मा, मोतीराम नेहरू, सिराजुदीन, उदय कुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश पुलन्द आदि उपस्थित थे। संचालन महासचिव ललतेश गुप्ता ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1