हाथरस/मुरसान । कस्बा की शांत फिजा को खराब करने की नीयत से अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड दिये जाने से भारी खलबली मच गई और मौके पर तत्काल पुलिस अधिकारी व बसपा नेता रामेश्वर उपाध्याय पहुंच गये।बताया जाता है कस्बा के हाथरस स्थित दुलारी वाली चैकी के पास डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगी हुई है जिसका बीती रात्रि को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा हाथ तोड देने की खबर आज सुबह जब लोगों को लगी तो मौके पर अम्बेडकर अनुयाईयों की भारी भीड लग गई और लोगों ने भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। उक्त घटना की खबर पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली प्रभारी एम.एस. भाटी, सीओ सादाबाद सुधीर कुमार भी पहुंच गये और लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मौके पर बसपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंच गये और लोगों से घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों से वार्ता की और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कर कडी कार्यवाही का आश्वासन दिया तभी लोग शांत हो सके। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी लेकिन तैयारी चल रही थी तथा लोगों द्वारा अब बाबा साहब की प्रतिमा बदले जाने की व्यवस्था की जा रही है और नई प्रतिमा लगाने की तैयारी है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।