हाथरस। गृहस्थ व्यवहार में रहते हुए कमल फूल के समान बनने की कला राजयोग से आती है। आज चारों ओर बीमारियों का प्रकोप है। यदि व्यक्ति तन, मन , व्यवहार से शुद्ध रहे तो अनेक बीमारियों से बच सकता है। गृहस्थ व्यवहार में मन, वचन और कर्म से पवित्र बनने की कला एक परमपिता परमात्मा शिव ही सिखाते हैं। श्रीकृष्ण सर्व गुण सम्पन्न सोलह कला सम्पूर्ण और सम्पूर्ण निर्विकारी महान आत्मा थे। केवल गुणगान ही नहीं गुणवान बनने से जीवन में सुख शान्ति आती है। उक्त विचार अलीगढ रोड स्थित, आनन्दपुरी कालोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पर सद्गुरूवार को राजयोग क्लास में केन्द्र संचालिका बी.के. शान्ता बहिन ने व्यक्त किये।
साथ ही उन्होने मेला श्री दाऊजी महाराज 2016 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयोजकत्व में 19 सितम्बर को आयोजित संगीत निशा कार्यक्रम ‘‘एक रात कन्हैया से बात’’ की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम मेला पाण्डाल में रात्रि 9 बजे आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए राजस्थान के लोक कलाकारों के साथ-साथ दूरदर्शन पर अपने नृत्य का जलवा बिखेरने वाले अनेक युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर बी0के0 कैप्टन अहसान सिंह, दाऊदयाल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, एडवाकेट हरीश शर्मा, ऐदल सिंह, केशव देव , गजेन्द्र सिंह, सी.पी0 शर्मा, राजेश शर्मा, रामेश्वर दयाल, ओम प्रकाश, राम प्रकाश, डाॅ सुरेश चन्द्र, विनोदकुमार, प्रेमनाथ, नीरज, पंकज, बसन्त लाल , ताराचन्द्र, अंकित आदि उपस्थिति थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।