हाथरस- झमाझम बारिश से मिली राहत, कई इलाकों जलभराव

हाथरस। गुरूवार को मौसम ने फिर से करवट ली साथ ही आसमान में काले बादल घिर आने के साथ ही तेज बारिश हुई। ऐसे में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चला। ऐसे में कई स्ािानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। साथ ही लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले नालियों अटे हुए है। इसे लेकर कई बार लोगों ने सफाई की मांग की लेकिन समस्या का निदान नही हो पा रहा है। हल्की सी बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। इधर मेला भी निकट है। गुरूवार को भी आसमान में काले बादल घिर आए। साथ ही दोपहर को 12 बजे से झमाझम बारिश हुई। ऐसे में सड़कों पर पानी भर गया। वही पालिकाध्यक्ष व चैयरमेन सिर्फ आश्वासन ही देते है। उन्होने कहा कि मेला शुरू होने जा रहा है। रक्षा बंधन, जन्माष्टमी आदि भी निकट है। ऐसे में शहर में सफाई की ओर बिल्कुल ध्यान नही दिया जा रहा है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1