हाथरस। शहर में बाइक चोर सक्रिय हो गये हैं और आये दिन कहीं न कहीं से वाहनों की चोरी कर ले जा रहे हैं। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैण्डू रोड स्थित चैबे वाले महादेव मंदिर पर नाई का नगला निवासी सोनू पुत्र हरीबाबू गत सोमवार को भोलेनाथ दर्शन करने अपनी हीरो पैशन प्रो बाइक संख्या यूपी 86 पी/6025 द्वारा गया था और उसने अपनी बाइक मंदिर के बाहर खडी की थी लेकिन जब लौटकर आया तो बाइक वहां से गायब थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पीडित ने थाना हाथरस गेट पुलिस को घटना की सूचना दे दी है लेकिन थाना पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों अज्ञात चोर बुर्ज वाला कुंआ से भी घर के बाहर खडी कार को चोरी कर ले गये थे। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों अज्ञात चोर बुर्ज वाला कुंआ से भी घर के बाहर खडी कार को चोरी कर ले गये थे। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।