हाथरस/सासनी। बेखौफ बदमाशों की हिम्मत तो देखिये कि करीब 24 घण्टे आवाजाही रहने व चन्द कदमों दूर पुलिस चैकी होने के बाद भी अज्ञात बदमाश शहर के गांधी चैक घण्टाघर स्थित घी तेल की थोक दुकान के 7 दरवाजे व जंगलों को काटकर दुकान में घुस गये और 11 लाख रूपये की नगदी को चोरी कर ले गये। घटना की खबर से जहां भारी हडकम्प मच गया है वहीं मौके पर कोतवाली इंस्पेक्टर व फिंगर प्रिंट की टीम भी पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक कस्बा सासनी के मौहल्ला बारहसैनी निवासी ललित कुमार वाष्र्णेय पुत्र कल्यानदास वाष्र्णेय की शहर के गांधी चैक घण्टाघर पर रिफाइण्ड, डालडा व तेल के थोक बिक्री की फर्म महावीर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से है तथा ललित कुमार वाष्र्णेय रोजाना की तरह बीती रात्रि को भी करीब 10 बजे अपनी बंद कर घर गये थे लेकिन वह कल दिन भर की बिक्री का पैसा ना तो बैंक ही भेज पाये और ना ही घर ले गये। बिक्री का पूरा पैसा दुकान में ही अलमारी में रखकर चले गये।
घी तेल व्यापारी ललित वाष्र्णेय ने आज सुबह जैसे ही अपनी दुकान खोली और दुकान के अन्दर का नजारा देखा तो वह दंग रह गये और घटना की खबर से आसपास के दुकानदारों की मौके पर भारी भीड लग गई। दुकान में जहां सारा सामान अस्त-व्यस्त पडा था वहीं अलमारी व दराज के ताले उखडे व टूटे पडे थे वहीं उनमें रखी लाखों की रकम गायब थी।
बताया जाता है उक्त दुकान में बदमाश दुकान के ही बराबर स्थित मंदिर श्री द्वारिकाधीश की छत के रास्ते दुकान की तीसरी मंजिल पर चढ गये और ऊपर से ही नीचे तक 7 दरवाजों को तोडकर व जंगले उखाडकर अन्दर तक घुस आये और बदमाशों ने दुकान में से नगदी के अलावा अन्य घी तेल आदि चोरी नहीं किया गया।
घटना की खबर पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा व फिंगर प्रिंट की टीम पहुंच गई और पुलिस ने आवश्यक छानवीन के साथ घटना स्थल के फिंगर प्रिन्ट भी लिये। घटना की रिपोर्ट हेतु दुकानदार ललित कुमार वाष्र्णेय ने कोतवाली में तहरीर दे दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि अज्ञात बदमाश 11 लाख रूपये की नगदी जिसमें एक लाख रूपये फुटकर के हैं व 10 लाख की गड्डियों को तथा सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर को भी चोरी कर ले गये। पुलिस घटना की छानवीन में जुट गई है। उक्त घटना को लेकर लोगों में चर्चाये हैं कि बेखौफ बदमाशों की हिम्मत तो देखिये कि मुरसान गेट पुलिस चैकी जहां चन्द कदमों की दूरी पर हैं वहीं घण्टाघर पर रात 1 बजे तक दुकानें खुली रहती हैं और लोगों की आवाजाही भी रहती है। इसके बाबजूद भी बदमाशों ने इतनी बडी घटना को अंजाम दे दिया और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी ले गये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।