हाथरस। श्री बिहारी जी महाराज विराजमान बड़ी कोठी कमला बाजार हाथरस से सदेव की भांति 44 वीं रथयात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर मन्दिर बिहारी जी महाराज में 28 जून 2016 से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन चल रहा है। जो हरि इच्छा तक चलेगा। हर वर्षो की भांति यह रथ यात्रा शहर की सभी कीर्तन मण्डिलियों द्वारा परम्पराग मार्गो से होकर संकीर्तन करते हुए निकाली गई। इस यात्राओं में भक्तों द्वारा जगन्नाथ जी का मात प्रसाद ठंड पानी की प्याऊ तथा दूध लस्सी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। हरिनाम संकीर्तन तथा जगह-जगह स्वागत से पूरा शहर जय भगवान जगन्नाथ गुज उठा। इस यात्रा में शहर की भगवत प्रेमी जनता ने शामिल होकर शोभायात्रा को चार चांद लगाये। इस यात्रा का आयोजन बिहारी जी महाराज के भक्तों द्वारा किया गया इसमें प्रमुख भूमिका होती लाल की रही। इस मौके पर यह लोग उपस्थित रहे गोपाल दास, आंेमप्रकाश, राम भगवान, मनोज वर्मा, सुशील, श्याम, पागल बाबा, गिरार्ज किशोर अग्रवाल, डोलू लाला, श्रवेश कुमार, किशन दास आदि लोग मौजूद थे।
हाथरस- बड़ी कोठी कमला बाजार से धूमधाम के साथ शहर में निकली भगवान जगन्नथ जी की शोभायात्रा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।