Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर में मकान में आया करंट मां-बेटी घायल, पालतू कुत्ता मरा

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर में एक मकान में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आने से गांव में जहां भारी अफरा तफरी मच गई वहीं एक कुत्ता की मौत हो गई व 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
गांव में मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है और तार मकान से छू जाने से उसमें करंट उतर आया जिससे एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि मां-बेटी मछला देवी पत्नी उदयवीर व इसकी पुत्री भारती करंट से झुलसकर घायल हो गये। इन्हें उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने