Top News

हाथरस- चंचल सुपारी वाला वृद्ध सेवा चैरीटेबिल ट्रस्ट 12 जुलाई को करायेगा गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

हाथरस। चंचल सुपारी वाला वृद्ध सेवा चैरीटेबिल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती राजकुमारी गुप्ता द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर 14 हिन्दू कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के लिये गये संकल्प के क्रम में 3 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह 12 जुलाई को आगरा रोड पर पाॅलीटेक्निक कालेज के पीछे स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी श्री नन्नूमल गुप्ता सुपारी वालों ने बताया कि चंचल सुपारी वाला वृद्ध सेवा चैरीटेबिल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती राजकुमारी गुप्ता द्वारा लिये संकल्प के क्रम में 4 कन्याओं की शादी पहले सम्पन्न करायी जा चुकी है और अब 3 कन्याओं की शादी 12 जुलाई को होंगी। उन्होंने बताया कि गरीब कन्याओं की शादी कराने हेतु उनके माता-पिता सम्पर्क कर सकते हैं। शादी की सभी औपचारिकतायें और सभी का स्वागत व भोजन व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जायेगी।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने