हाथरस। यात्री बनकर ई रिक्शा में बैठे लोग रिक्शा चालक को नशीली वस्तु खिलाकर रिक्शा लूटकर ले गये। चालक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किला गेट निवासी करीब 45 वर्षीय नौशाद पुत्र बुंदे खां ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और बीती रात्रि को उसे 3 सवारी मिलीं जिन्हें बिठाकर वह उनके गंतव्य तक ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उक्त अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे खातीखाना में डाल गये और उसका रिक्शा लूटकर ले गये। क्षेत्रीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उसे बागला अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया और उसके परिजनों को सूचना दी। नौशाद का अभी उपचार चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।