हाथरस। अपनी ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति की आज सुबह ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में स्थित अपनी ससुराल में करीब 46 वर्षीय अनुरोध शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा निवासी गांव वाहनपुर थाना हाथरस जंक्शन रहते थे और वह कुछ दिमागी रूप से अस्वस्थ थे तथा आज सुबह गांव हतीसा के पास ही स्थित लाॅर्ड पब्लिक स्कूल के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट के एसआई मोहित राणा पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट के एसआई मोहित राणा पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।