हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गिहारा बस्ती नगला शीशघर में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस द्वारा आयेदिन कार्यवाही करने से परेशान बस्ती के लोगों ने अब अवैध कार्य नहीं किये जाने को लेकर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा है।
कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित नगला शीशघर की गिहारा बस्ती के लोगों व महिलाओं ने कोतवाली के तेज तर्रार दरोगा विपिन कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर संकल्प लिया है कि गिहारा बस्ती में अब कोई भी महिला या व्यक्ति अवैध कच्ची शराब न तो बनायेगा और न ही कोई किसी प्रकार की शराब बेचेगा और अगर कोई भी महिला या व्यक्ति अवैध कार्य करे तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाये।
पुलिस को ज्ञापन देने वालों में जमुना, संगीता, राजकुमारी, महेन्द्र, रामपाल, हंसा, ऊषा, मछला, बबली, माला, सिराज कुमारी, सुनीता, आशा, कजई, महेन्द्र, नेसारी, किशनलाल, जंगली, धर्मवीर, मुरारी आदि लोग व महिलायें शामिल थीं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।