Top News

हाथरस- कोतवाली क्षेत्र के किला रेलवे स्टेशन पर मजदूर रेलवे की ओएफसी लाइन से झुलसा, रैफर

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के किला रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन से खाद की रैक उतारते में ट्रेन की छत पर चढा मजदूर रेलवे ओएफसी लाइन से चिपक जाने से बुरी तरह से झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है करीब 25 वर्षीय एक मजदूर युवक मनोज पुत्र नत्थू सिंह किला रेलवे स्टेशन पर खाद की रैक लेकर आयी ट्रेन से खाद उतार रहा था लेकिन वह अचानक ट्रेन की छत पर चढ गया जिससे वह ओएफसी विद्युत से लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और घायल हो गया। युवक को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने