Top News

हाथरस- दर्शना रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली, बीएसए रेखा सुमन ने किया रैली का शुभांम्भ

हाथरस। दर्शना रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में नामांकन उत्सव के मौके पर निकाली गई रैली का शुभारम्भ बीएसए रेखा सुमन ने हरी झंडी दिखाकर किया था। उन्होंने विद्यालय को मुरसान ब्लाॅक का बेस्ट स्कूल बताते हुए प्रधान अध्यापिका समता जैन द्वारा वृक्षारोपण और नामांकन उत्सव के लिए की गयी व्यवस्थाओं की सराहना की। बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया और कई बच्चो से गणित के सवाल पूछें। बीएसए ने एक बच्चे से प्रश्न किया कि 100 रूपये में से 5 रूपये का सामान खरीदा तो कितने रूपये बचे। बच्चे ने तत्काल 95 रूपये रहने का उत्तर सुन बीएसए काफी प्रश्न हो गयी। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भेलपुरी, जादूई खेल, टाॅपी, चाॅकलेट आदि की लगायी गई स्टाॅलो का भी बीएसए ने निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं का उत्साह बर्धन करते हुए भेलपुर खरीदकर बच्चो को धनराशि भी दी। इस मौके पर बडी संख्या में क्षेत्र के अभिभावक भी मौजूद थे। स्कूल चलो रैली का शुभारम्भ के मौके पर बीएसए रेखा सुमन ने कहा कि क्षेत्र के अन्य विद्यालयो के प्रधान अध्यापिकाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में बच्चो के स्कूल में नामांकन कराने के साथ-साथ उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करे और उन्हें यह बताये कि वह कम से कम एक पौधा अपने हाथो से अवश्य लगाये। बाल मेला के दौरान डीसी एमडीएम, डीसी प्रशिक्षण, एबीआरसी, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रधान अध्यापिका समता जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने