Top News

हाथरस- नवनियुक्त लेखपालों का एक वर्षीय प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में नवनियुक्त लेखपालों के एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ किया। नवनियुक्त 62 लेखपालों में 14 लडकियाॅ भी शामिल हैं।
शुक्रवार को मुरसान स्थित जीएसएएस इंटर कालेज में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर और माॅ शारदे की तस्वीर पर माल्र्यापण कर नवनियुक्त राजस्व लेखपालों के एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने लेखपालों को राजस्व सेवा की धुरी बताते हुए नवनियुक्त राजस्व लेखपालों से अपेक्षा की कि वह जन सेवा को ध्येय बनाकर अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा, मेहनत औश्र ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लें। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों को उनके जीवन में इस नई शुरूआत की कामयाबी के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सप्ताह में एक बार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहकर नवनियुक्त लेखपालों द्वारा हासिल किये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में फीड बैक लेंगे।
अविनाश कृष्ण सिंह ने नवनियुक्त लेखपालों को राजस्व से संबंधित उनके कार्यकलपों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वह पूरे लगन से प्रशिक्षण हासिल करें जिससे उन्हें अपनी ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, नायब तहसीलदार, सीएमओ, सीवीओ, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, बीएसए, डीएसटीओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक भूलेख अधिकारी, रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि नवनियुक्त लेखपालों को राजस्व सहित अन्य विभागीय कार्यकलापों के बारे में प्रशिक्षण देंगे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त लेखपालों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी नवनियुक्त लेखपालों ने जिलाधिकारी को सलामी दी।
       अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी ने एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपरांह तीन बजे तक विभिन्न अधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त लेखपालों को विषयवार प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 62 नवनियुक्त लेखपाल भाग ले रहे हैं। नवनियुक्त लेखपालों के दो बैच बनाये गये हैं जिनमें एक बैच के लेखपाल स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और दूसरे बैच के लेखपाल फील्ड में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त सभी 62 लेखपालों को तहसील आबंटित कर दी गई है।
        एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी एवं एसडीएम केपी तौमर तथा प्रशिक्षण के नामित सहयोगी प्रधानाचार्य एवं नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार यादव ने डीएम और एडीएम का माल्र्यापण कर उनका स्वागत किया। सहायक भूलेख अधिकारी लियाकत अली तथा भूलेख लिपिक रनवीर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने