Top News

हाथरस- सांसद राजेश दिवाकर ने बांटे 346 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण, दिव्यांगजनों के खुशी से खिले चेहरे, डीएम व एसपी एवं सीडीओ ने की कार्यक्रम में शिरकत, सांस्कृतिक कार्योक्रमों ने लोगों का मन मोहा

हाथरस। हाथरस के सांसद राजेश कुमार दिवाकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप (विशेष) योजना के तहत गत वर्ष मई 2015 में लगाए गए विकलांग परीक्षण शिविर में पात्र पाए गए 346 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (ट्राई साईकिल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, वैशाखी आदि) बांटे।
  कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेश कुमार, जिला अधिकारी अविानाश कृष्ण सिंह पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा, निर्वतमान जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना ने दीप प्रज्जवलन व सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना ने और संचालन टरमेश सेंगर ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिन्होंने सभी कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने मोदी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यो का बखान करते हुए कहा कि कई सरकारें आई लेकिन दिव्यांगजनों इतने बडे स्तर पर कभी सहायक उपकारण नहीं बांटे गए उनको केवल टहलाते रहे ये मेादी सरकार है जो हर वर्ग के लोगों के बारे में सोचती है मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास करती है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद राजेश दिवाकर के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और दिव्यांगजनों में भी सहायक उपकरण पाकर खुशी की लहर देखी गई कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए और सांसद राजेश कुमार दिवाकर के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि सांसद राजेश दिवाकर ने उनकी मन की पीड़ा को समझा। इस मौके पर दिलीप पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, सांसद पत्नी श्वेता चैधरी, प्रेम बिहारी चटर्जी, डौली माहौर, वासुदेव महौर, पूर्व विधायक देवकी नंदन कोरी, मुकेश पौरूष, डाॅ. महेन्द्र पाल शर्मा, विवेकशील राघव, ठाकुर गोपाल सिंह, प्रमोदी सेंगर, सत्यपाल सिंह मदनावत, मोरमुुकुट गुप्ता, अशोक अग्रवाल, केपी सिंह, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, ठा. सत्येन्द्र सिंह, सत्तो फौजी, टरमेश सेंगर, विपिन लाल जी, सुनीत आर्य, राजकुमार शर्मा, भगवान दास माहौर, सुभाष सेगर, राम सिंह आर्य, राजपाल सिंह दिशवार, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश सेंगर, नंदनी देवी, ज्योति गौतम, सुनीता मिश्रा, अंशुल शर्मा, चै. चन्द्रवीर सिंह, ठा. देवेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद ऐलानी, मोनू राना, रत्नेश चटर्जी, ,खुशियाल चटर्जी, बबलू हसमुख, रामू माहेश्वरी, सुनीत आर्य, गिर्राज किशोर वशिष्ट, राकेश अनाड़ी, शिशुपाल सिंह पुढ़ीर, रामहरि, इशरार पहलवान, नवीन शर्मा, मनोज अग्रवाल राया वाले, अंकित बंसल, अंकित गौड़, कृपाल सिंह, नारायण लाल, राजेश फौजी, विवेक वाष्र्णेय, विवेक गुप्ता, मनोज चैधरी, जितेन्द्र शर्मा, कुशलपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेश शर्मा, मुबीन खान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने