हाथरस/सिकंदराराऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सांसद राजबब्बर की ताजपोशी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गयी। कार्यकर्ताओं ने सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटी। राजबब्बर की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के निर्णय की सराहना की। यशोदा भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा की अध्यक्षता एवं नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी के संचालन में सम्पन्न हुई।
सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि सांसद राज बब्बर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अब पार्टी अपना पुराना मुकाम हासिल करेगी। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हसीन खां ने कहा कि श्री बब्बर के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा होगा और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव परिवर्तन का चुनाव होगा। 27 साल बाद कांग्रेस पुनः प्रदेश में वापसी करेगी।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष फकीर मौहम्मद अब्बासी, सुभाष पाराशर, शाकिर कुरैशी, सिराज अहमद, अयुब खां, संतोष बाल्मीक, हरीश वशिष्ठ, नरेश शर्मा, इरशाद अब्बासी, आदिल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।