हाथरस। हाथरस के लोकप्रिय सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने आज दिनांक 12 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा से मुलाकात करते हुए सिकन्द्राराऊ में माहौल बिगाड़ने वाले समुदाय विशेष के लोगों की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की। सांसद ने कहा कि सपा सरकार समुदाय विशेष के लोगों को संरक्षण देकर हिन्दू समाज के लागों का उत्पीड़न कर रही है। जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि पहले भी समुदाय विशेष के लोग महौल बिगाड़ चुके है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश में बैठी सपा सरकार के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे बार-बार ऐसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नही सांसद राजेश दिवाकर ने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव और फायरिंग की भी कड़ निंदा की। इस दौरान निर्वतमान जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना और सासनी मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
हाथरस- सांसद राजेश दिवाकर ने पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर की सिकन्द्राराऊ में माहौल बिगाड़ने वाले समुदाय विशेष के लोगों की कड़ी निंदा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।