Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- मैजिक गाडी ने वाइक सवार व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही हुयी दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सडक पर रखकर लगाया जाम

हाथरस/सिकन्दराराव (संदीप पुण्ढीर की रिपोर्ट)। नगर के हाथरस राजमार्ग पर गांव लश्करगंज के पास तेज गति से जाती मैजिक गाडी ने वाइक सवार व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सडक पर मृतक के शव को रखकर जाम लगा दिया जिससे वाहनों की दूर- दूर तक काफी लम्बी लाइने लग गयी।
   जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी 40 वर्षीय रामदास पुत्र जमुनादास पल्सर बाइक पर सवार होकर गांव से सिकन्दराराव बाजार जा रहा था जैसे ही वह गांव लश्करगंज के पास पंहुचा कि तभी सिकन्दराराव की ओर से तेज गति से आती मैजिक गाडी ने उसे रौंद डाला और जहां पल्सर बाइक के परखच्चे उड गये तो वहीं बुरी तरह से घायल रामदास ने भी मौके पर ही दम तौड दिया। मौका पाकर मैजिक गाडी चालक गाडी को छोडकर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को बीच सडक पर रख दिया और सडक पर जाम लगा दिया। मृतक के शव के पास परिजनों की चीख पुकार मची हुयी थी और उनका रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पंहुची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर लगभग तीन चार घंटों के बाद जाम को खुलवाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने