Top News

हाथरस- भारतीय जनता पार्टी के मथुरा रोड़ कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, जिलाध्यक्ष का पुतला फुंकने वाले कार्यकर्ता होगें पार्टी से बाहर

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के मथुरा रोड़ कार्यालय पर भाजपा जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम जिला कार्य कारिणी के प्रति जो असंतोष व्यप्त किया गया है, तथा कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन करने वालों के विषय पर कार्यकारिणी ने एकमत होकर निर्णय लिया, कि ऐसा करने वाले लोगों में यदि कोई भाजपा के कार्यकर्ता है तो उन्हे चिन्हित करके उनके विरूद्व अनुशासनत्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी में इस बात पर भी एकमत था कि एसे तत्वों को हवा देने वालों अथवा भड़काने वाले निहित स्वार्थी तत्वों की भी पहचान आवश्यक है और सुनिश्चित पहचान के परचात एसे व्यक्तियों के प्रकरण वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष उठाये जायेगें। ऐसी अनुशासन हीनता के पीछे प्रोत्साहित करने वालों के निहित स्वार्थी की मूर्ति के लिये किये जा रहे है, जिलाध्यक्ष का पुतला फुंकने वालें कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से डा. सत्यप्रकाश चैहान, सुनीत गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, डा. चंन्द्रशेखर रावल, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, रामकुमार वर्मा, प्रीति चैधरी, देवदत्त वर्मा, धीरेन्द्र चैहान, ब्रजेश चैहान, संतोष, सुनील गौतम, डा. राजीव सिंह सेंगर, नंदनी देवी, मीरा माहेश्वरी, मुकेश कौशिक, संजय सक्सेना, तेजवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने