हाथरस। वाह यूपी सरकार एक तरह तो अस्पतालों पर लाखों रूपये खर्च कर निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। मगर प्रदेश सरकार उन लाशों के बारे में नही सोच रही जो बिन भवन के खुले में रखी रहती है। ऐसा ही एक नजारा जनपद हाथरस के जिला अस्पताल में देखने को मिला जहां थाना सासनी क्षेत्र के गांव विर्रा के निकट एक अज्ञात वृद्व का शव मिला था जिससे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया मगर उसे कही सुरक्षित रखने के लिये अस्पताल परिसर में जगह नही मिली जहां। सुबह से हुई बारिश में शव एक पेड़ के नीचे ही रखा हुआ था। और जिसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही बारिश से बचाव के लिये एक छत के नीचे खड़ा हुआ था। मगर किसी भी व्यक्ति को मानवता दिखाई नही दी कि एक शव को बारिश से भीग रहा है जिसे कही बचाकर सुरक्षित रख दे। हाथरस के जिला अस्पताल में एक पेड़ के नीचे अक्सर शव रखे जाते है। मगर उनके लिये कोई ऐसा भवन नही है, जिसमें शव को रखा जा सके। पूर्व मे भी कई वार ऐसे मामले हो चुके है। अभी हाल मे ही चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री शंखलाल मांक्षी ने बागला अस्पताल का निरीक्षण किया था और इस मुद्दे को भी उठाया गया था मगर आज तक कोई कार्यवाही नहंी हो सकी है।
हाथरस- बारिश में पेड़ के नीचे भीगती रही लाश, नही आया कोई मानवता दिखाने, जिला अस्पताल में नही है कोई शव रखने का इंतजाम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।