Top News

हाथरस/सासनी- गांव खिटौली के निकट पेट्रोल पंप के सामने से एक युवक बीस क्वाटर देशी शराब सहित गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने गांव खिटौली के निकट पेट्रोल पंप के सामने से एक युवक को बीस क्वाटर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    बीती कल देर शाम एसआई हरनाम सिंह गांव खिटौली की ओर शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें गांव के बाहर पेट्रोल पंप के निकट एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। एसआई ने दौड़कर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान एसआई ने अवैध रुप से ले जाई जा रही बीस क्वाटर देशी शराब बरामद कर आबकारी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने