Top News

हाथरस- टेक्टर-ट्राली लूटकाण्ड का पाचं हजार का ईनामी गिरफ्तार, 22 बोरी गेंहू की बरामद

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने शातिर बदमाश धोनी गैंग के एक शातिर व 5 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और लूट की 22 बोरी गेंहू भी बरामद किया है।
थाना हाथरस गेट पर आज एसओ के.पी. सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीती रात्रि को वह गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर की मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित रूहेरी चैराहा से शातिर व पांच हजार के इनामी पवन पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी गांव नगला गजुआ को गिरफ्तार किया गया है।
एसओ ने बताया कि उक्त पवन शातिर बदमाश है और इस पर पांच हजार का इनाम है तथा यह धोनी गैंग का सदस्य है। इसके कब्जे से एक तमंचा, 2 कारतूस के अलावा गत 13 मई को थाना सहपऊ क्षेत्र में गेहूं से लदी लूटी गई टेªक्टर ट्राली के 22 बोरी गेहूं भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उक्त पुलिस टीम में एसओ के.पी. सिंह के अलावा एसआई उमेश शर्मा, मोहित राणा व सिपाही जितेन्द्र शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने