हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने गांव ममौता कलां में झगड़ रहे दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आज सुबह गांव ममौता कलां में अमर सिंह व उसके पुत्र रवि कुमार आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। जो गांव के लोगों द्वारा समझाने पर भी शांत नहीं हुए और गांव के लोगों को गालियां देने लगे। इस पर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को झगड़े की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा कर रहे पिता पुत्र को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।
हाथरस/सासनी- गांव ममौता कलां में झगड़ रहे पिता, पुत्र शांति भंग में गिरफ्तार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।