Top News

हाथरस- साहब! बेटे के ससुराली झंूठी रिपोर्ट कर जबरन फंसाना चाहते है, पुलिस कप्तान से की रिपोर्ट निरस्त करने की मंाग

हाथरस। साहब! लड़की पक्ष के लोगों ने हम लोगों के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराया गया मुकद्दमा झूंठा है और लड़की पक्ष के लोग फंसाना चाहते हैं। उक्त झूंठी रिपोर्ट को निरस्त किया जाये।
उक्त मांग आज पुलिस कार्यालय पर पुलिस कप्तान से मिलने आये गांव बघराया के दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने की। पुलिस कप्तान को सुधीर कुमार पुत्र हरीसिंह ने दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुये कहा है कि श्रीमती मीनू पुत्री रामपाल निवासी गांव कौमरी थाना सासनी ने अपने पति चन्द्रकान्त पुत्र सोनपाल सिंह निवासी गांव सीधामई थाना हसायन व अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी लेकिन उक्त मामले में लड़का पक्ष को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है, लेकिन गत 15 जून को श्रीमती मीनू व उसके अन्य परिजनों व साथियों ने उसके भाईयों सतीश, सोनू, शशिकान्त, चन्द्रकान्त व नवीन तथा 2 अन्य के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में मारपीट, धमकी व मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने आदि की रिपोर्ट दर्ज करादी है।
शिकायती पत्र में सुधीर व ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त रिपोर्ट  में नामजद सतीश, सोनू, शशिकान्त तो घटना के वक्त मौजूद ही नहीं थे और बाहर नौकरी करते हैं। जबकि चन्द्रकान्त अपने गांव में था तो चिकित्सक नवीन कुमार अपनी मां के नाम बैनामा कराने गये थे। शिकायती पत्र में कहा गया है कि उक्त रिपोर्ट झूंठी है और इसकी निष्पक्ष जांच कराकर खारिज किया जाये और रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये जिससे कि वह पुनः फर्जी रिपोर्ट न लिखा सकें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने