Top News

हाथरस- जिला अस्पताल चल रहा है भगवान भरोसे, बागला जिला अस्पताल में दो वर्षा में 120 की मृत्यु, सूचना के आधार पर दी जानकारी

हाथरस। हाथरस का जिला अस्पताल चल रहा है। राम भरोसे इलाज के नाम पर हो रही है, खाना पूर्ति ना ही कोई व्यवस्था है। और ना ही कोई संसाधन है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का सही तरीके से अनुपालन नही हो रहा है। यूनिबर्सल हूमेन राइट्स काउसिंल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने सूचना के अधिकार में जिला अस्पताल से सूचनायें मांगी थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 24 पद स्वीकृत है। और केवल 13 चिकित्सक कार्यरत है। वर्ष 2014 व 2015 वर्षो में 13811 मरीजों भर्ती हुये जिसमें 37 मरीज अज्ञात थे। वर्ष 2014 व 2015 दो वर्षो में कुल 120 मरीजों की मृत्यु हुई है। जिसमें 6 अज्ञात मरीजों की मृत्यु हुई है। कुछ बिन्दुओं की सूचना पुलिस से सम्बन्धित पता कर टाल दिया गया है। जबकि पुलिस से सम्बन्धित सूचनाओं के लिये एफआईआर की धारा 6(3) के अन्तर्गत पुलिस विभाग के प्रार्थना पत्र स्थानान्तरित किया जाना था। पूर्ण सूचनाये ंना प्राप्त होने पर प्रथम अपील अपर डायरेक्टर(ए.डी.) के की जायेगी। अस्पताल की स्थिति के बारे में शासन को लिखकर अवगत कराया जायेगा।
सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी...
वर्ष 2014 में कुल मृतक ज्ञात-37, अज्ञात-2 कुल-39
वर्ष 2014 में कुल भर्ती ज्ञात रोगी-5273, अज्ञात-13 कुल5273
वर्ष 2015 में कुल मृतक ज्ञात-67, अज्ञात-4 कुल 71
वर्ष 2015 में कुल भर्ती ज्ञात रोगी-8538, अज्ञात-24 कुल 8538 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने