Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- कांग्रेस सेवादल जिलाचीफ ने क्षेत्र के गांव नगला सकत का किया दौरा, नगला सकत के हत्यारोपियों को शीघ्र पकडे पुलिस, पीडित परिवार को मिले आर्थिक सहायता:- जगतवर्ती पाठक

हाथरस/सिकंदराराऊ। कांग्रेस सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक ने क्षेत्र के गांव नगला सकत का दौरा किया तथा गत दिनों गांव में सोनपाल की हत्या के मामले में उसके परिजनों से जानकारी हासिल की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रीपाठक ने कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है। पुलिस को अतिशीघ्र हत्यारोपियों को पकड कर कडी कार्यवाही करनी चाहिए। यह मामला लूट का नहीं हत्या का है। उन्होने कहा कि प्रशासन मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद शासन से दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करे। पीडित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। मृतक के बच्चों की उम्र बहुत कम हैं। छोटे-छोटे बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी एवं उनके लालन पालन की समस्या खडी हो गयी है।
  इस अवसर पर सत्यप्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश नागर, ईश्वरचन्द्र ईशू, कृष्णपाल सिंह, रनवीर सिंह, फकीर मौहम्मद अब्बासी, संतोष बाल्मीक आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने